हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा को नौकरी का झांसा देकर जानने वाले दो युवकों ने बलात्कार किया। आरोपियों में एक युवक बीटेक का छात्र है।
पुलिस ने रेप, पास्को समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। भोटिया पड़ाव क्षेत्र की रहने वाली 11वीं की पीड़ित छात्रा की मां की तरफ से कोतवाली में मंगलवार शाम तहरीर दी गई।
तहरीर के अनुसार मोहल्ले का ही रहने वाला युवक सोनू चौहान उसके घर पांच अप्रैल को आया और नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसकी बेटी को ले गया। आरोप लगाया कि उसने छात्रा को पहले अपने दोस्त कमल शर्मा के कमरे में रखा।