फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक गायिका की 'बेमेल' लव स्टोरी, दर्दनाक अंत

Wed, 08 Apr 2015 02:30 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा की जानी मानी लोक गायिका ललिता शर्मा उर्फ नागिया अब नहीं रहीं। उनकी बेमेल' लव स्टोरी का अंत काफी दर्दनाक रहा। बीते दिन उनकी और उनके पति मनव्वर जमाल उर्फ मोनू शेख की मेरठ में हत्या कर दी गई। हिंदू होते हुए भी ललिता ने जब गायकी में नाम कमाया तो उन्हें मुस्लिम टैक्सी ड्राइवर मनव्वर जमाल उर्फ मोनू से इश्क हो गया।
विज्ञापन


दोनों ने शादी रचाने का फैसला ले लिया तथा यूपी चले गए। इसके बाद ललिता ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। यूपी में उसकी सैकड़ों एलबम रिलीज हो चुके है तथा वह मोस्ट डिमांडेबल गायिका बन चुकी थी। सूत्र बताते हैं कि ललिता ने लोक गायकी में नाम कमा कर करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी बना ली थी।

उसके नोएडा में भी दो फ्लैट बताए जा रहे हैं। सोने के जेवर पहनना उसे बेहद पंसद था। लाखों रुपये का सोना उसके शरीर पर हमेशा होता था। करीब 7 महीने पहले भी ललिता हिसार आई थी। यहां उसने राजू पंजाबी के स्टूडियो में एक एलबम रिकॉर्ड करवाई थी। इस दौरान उसने अपने पुराने साथियों के साथ मिल कर पुराने दिनों को भी याद किया था।
विज्ञापन

परिवार में कौन-कौन?

लोक गायिका ललिता के परिवार में उसके मां बाप के अलावा पांच बहनें है। एक बहन पिंकी गाजियाबाद में फ्लैट लेकर रह रही है तथा एक की शादी सूरत में हुई थी। बाकी तीन हांसी में ही पढ़ाई कर रही है। उसके पिता रूपचंद शर्मा हांसी में अचार सप्लाई का काम करते हैं। पहले यह परिवार चांद छोले वाली गली में रहता था तथा पिछले कुछ सालों से धौला कुआं क्षेत्र में रह रहा है।

जागरण में हुई थी गायकी की शुरुआत
ललिता की गायकी की शुरुआत जागरण में माता के भजनों से हुई थी। करीब 15 साल पहले ललिता का परिवार बेहद तंगहाली में था। घर का गुजारा बमुश्किल होता था। ऐसे में कई स्थानीय कलाकारों ने उसका साथ दिया तथा जागरण में गाने का मौका दिया। जागरण में गा कर गला साफ हुआ तो ललिता हरियाणवी लोक गायकी में उतर गई। उसे पसंद किया जाने लगा था।
विज्ञापन

गुस्सा, मस्ती में खलल और जुनून में हुआ खूनखराबा

ललिता उर्फ नाजिया और मोनू शेख के कत्ल के तीन मुख्य कारण गुस्सा, मस्ती में खलल और अमीर बनने का जुनून रहे। चार साल से ललिता के घर रहे सलमान के जेहन में ये सब बातें थीं। सोमवार रात और मंगलवार तड़के फ्लैट नंबर 103 में जो कुछ हुआ, उसकी सच्चाई खुद हत्यारोपियों ने पुलिस के सामने बयां की।

एसएसपी के अनुसार आरोपी सलमान ने बताया कि ललिता अक्सर उसको डांटती थी कि तेरे कारण ही मेरा पति इतनी शराब पीने लगा है। लेकिन ललिता के बाहर जाते ही मोनू फिर उसको शराब पिलाकर मौज मस्ती कराता था। इस महफिल में आदिल भी ज्यादातर शामिल होता था। एक साल से आदिल का घर पर आना जाना बढ़ गया था।

सोमवार शाम भी सलमान, आदिल और मोनू शेख ने शराब की महफिल जमाई। ललिता ने फिर इसका विरोध किया। ललिता ने सलमान को डांट फटकारा तो रात करीब आठ बजे महफिल बीच में बंद करनी पड़ी। सलमान और आदिल वहां से चले तो गए। लेकिन एक घंटे बाद खतरनाक प्लानिंग के साथ ही दोबारा दोनों ललिता के पास पहुंचे। फिर से कोई गलती न करने की बात कही।

रात करीब 12 बजे तीनों ने शराब की महफिल फिर से जमा दी। इस बार सलमान और आदिल की नीयत बदली। उन्होंने ललिता को हमेशा के लिये खत्म कर लूटपाट करने का प्लान बनाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें