फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने की शादी की बात तो दोस्तों से करवाया रेप

Fri, 12 Dec 2014 12:58 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार में एक युवती को प्यार में फंसाकर गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती ने आरोप लगाया है कि शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने उसे बंधक बनाकर अपने दोस्तों संग दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


बिजनौर की एक युवती ने तीन लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है।

कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में युवती ने बताया कि विक्की पुत्र दल्लू निवासी कडाहपुर हल्दौर बिजनौर ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाए।

शादी के लिए दबाव बनाने पर उसने उसे नशा कराकर अपने परिचित अशोक पुत्र श्याम लाल निवासी घासमंडी से शादी करा दी और जब उसे होश आया तब वह अशोक के घर में थी। आरोप है कि विक्की, अशोक व उनके साथी संजय निवासी सलेमपुर ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ कई बार दुराचार किया।
विज्ञापन


जैसे तैसे भागकर उसने रानीपुर क्षेत्र के एक गांव में किराये के मकान में रह रहे अपने पिता को अवगत कराया। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

युवती को बहला फुसला कर ले जाते युवक धरे

कर्णप्रयाग (चमोली) में गुरुवार को पुलिस ने एक युवती के साथ दो युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में नगर में घूमते पकड़ा। बताया जा रहा है कि युवक युवती को बहला फुसला कर मथुरा ले जा रहे थे।

मामले में पुलिस ने युवती समेत युवकों को हिरासत में ले लिया और दोनों के खिलाफ शादी के लिए जबरन ले जाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली के वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार राठौर ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर को मथुरा (तुलसी नगर, थाना हाईवे, मथुरा उप्र.) निवासी मोनू उर्फ मानवेंद्र और अशोक के साथ जोशीमठ क्षेत्र की युवती के होने की सूचना मिली।

इस पर पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। राठौर ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और युवती से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

युवक का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

रुद्रपुर के एक होटल में काम करने वाले युवक का धर्म परिवर्तन करने का मामला सामने आया है। युवक के परिजनों ने धर्म परिवर्तन कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक टिहरी जनपद निवासी युवक रुद्रपुर स्थित एक होटल में काम करता है। इस दौरान उसका होटल में काम करने वाली एक दूसरे संप्रदाय की युवती से प्रेम हो गया।

बात युवती के घर पहुंची तो परिजनों ने दोनों के विवाह से इंकार कर दिया लेकिन युवक की जिद पर युवती के परिजन उसके धर्म परिवर्तन करने की शर्त पर विवाह के लिए राजी हो गए।

अब दोनों की डेढ़ वर्षीय एक पुत्री भी है। इसका पता चलते ही गुरुवार को युवक के परिजन कोतवाली पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने युवती के परिजनों पर जबरन युवक काधर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाया। सीओ राजीव मोहन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें