फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी, लोन के बहाने वसूली

Wed, 10 May 2017 04:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर एक लाख रुपये का ऋण दिलाने के बहाने लोगों से एक गिरोह ठगी करने में जुटा है।  योजना में लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन के नाम पर 2200 रुपये का शुल्क लिया जा रहा है। अब तक सैकड़ों लोगों से वसूली की जा चुकी है।
विज्ञापन

  
गिरोह के सदस्य मलिन बस्तियों में जाकर लोगों को लोन दिलाने के नाम पर ठग रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्र हरिद्वार स्थित इंदिरा बस्ती, लोधामंडी, झलकारी, ब्रह्मपुरी आदि में काफी दिनों से ये सक्रिय हैं। 

सूत्रों के अनुसार लाभार्थियों को बताया जा रहा है कि प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों को आवास उपलब्ध कराने की योजना शुरू करा दी है। जिसके तहत एक लाख रुपये का ऋण दिया जाएगा, जिस पर 30 हजार रुपये की सब्सिडी होगी। जबकि 70 हजार रुपये का ऋण 1100 रुपये प्रतिमाह की किश्त देकर चुकाई जानी है। चार महीने से बस्तियों में सक्रिय गिरोह रजिस्ट्रेशन के नाम पर प्रति  लाभार्थी 2200 रुपये ले रहा है।
विज्ञापन


इंदिरा बस्ती निवासी शंकर ने बताया कि उसने सोमवार को ही 2200 रुपये देकर रजिस्ट्रेशन कराया है, लेकिन रुपये लेने की रसीद नहीं दी गई है। बस्ती निवासी भगवती ने चार महीने पहले रजिस्ट्रेशन कराया था उसको उम्मीद है कि दो दिन के अंदर उसको एक लाख रुपये मिल जाएंगे।

पूर्व सभासद दिनेश जोशी ने बताया कि जब कुछ लोगों ने यह मामला उनके संज्ञान में लाया तो उन्होंने जिलाधिकारी से इस बारे में बात की।  जिलाधिकारी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें