तेलंगाना की महिला से शादी कर उत्तराखंड के देवबंदी मौलाना ने करीब 80 लाख रुपए की ठगी कर ली। आरोपी को पकड़ने के लिए तेलंगाना पुलिस ने बाजपुर और यूपी के स्वार रामपुर में दबिश दी। आरोपी बाजपुर के मोहल्ला केशवनगर का निवासी है, जो फिलहाल फरार है। महिला ने स्वयं को स्वतंत्र लेखक बताया है।
रविवार दोपहर कोतवाल डीआर आर्य के पास तेलंगाना पुलिस के साथ पहुंची मुनव्वर उन्नीसा बेगम निवासी जागीर थाना राजेंद्र नगर बडला कुंडा (तेलंगाना) ने बताया कि बाजपुर के मोहल्ला केशवनगर निवासी मौलाना माजिद ने सहारनपुर स्थित देवबंदी यूनिवर्सिटी से मौलाना की डिग्री ली है।
वह तेलंगाना के सन सिटी जागीर राजेंद्र नगर बडला कुंडा स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ता था। इस दौरान उसकी माजिद से मुलाकात हुई। माजिद ने उसे पत्नी का इंतकाल होने की बात बताते हुए निकाह का प्रस्ताव रखा, जिस पर वह राजी हो गई।
और दोनों ने 12 मई 2013 को निकाह कर लिया। आरोप है कि 20 अप्रैल 2014 को दस एकड़ जमीन खरीदने के नाम पर माजिद ने उससे 10-10 लाख रुपए के आठ चेक ले लिए। महीने भर बाद वह दो लाख रुपए घर से चोरी कर फरार हो गया। जब वह थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने जब तो माजिद वहां बैठा मिला।
पुलिस से पता चला कि माजिद संदिग्ध हालत में पकड़ा गया है। माजिद ने उस वक्त पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी और चार बच्चे जीवित हैं। तब उसने फिलहाल कुछ न कहते हुए उसको छुड़ा लिया लेकिन इसके बाद वह मौका पाकर फरार हो गया। इस पर उसके खिलाफ 28 अगस्त 2014 को थाना राजेंद्र नगर जिला सन सिटी जागीर बाडला कुंडा, तेलंगाना में धारा 420, 406, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया।