Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
सीबीआई ने देहरादून और हरिद्वार के बैंकों में करोड़ों की ठगी करने के आरोपी रोमी मल्होत्रा को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को जालसाज को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी करीब चार साल से फरार चल रहा था। मल्होत्रा के साथी पहले ही जेल जा चुके हैं।
देहरादून की सीबीआई टीम काफी दिनों रोमी मल्होत्रा की तलाश में थी। मंगलवार को दिल्ली के प्रीतमपुरा से उसे दबोचा गया है। पूछताछ के बाद बुधवार को उसे सीबीआई कोर्ट में पेश किया, जहां पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। रोमी मल्होत्रा हरिद्वार की ज्वालापुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से ठगी के मामले में वांछित था।
रोमी मल्होत्रा ने साथी अशोक जैन आदि के साथ पीएनबी से ढाई करोड़ का ऋण लिया था। बाद में खुलासा हुआ था कि यह ऋण फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लिया गया था। देहरादून के सेंट्रल बैंक में लोन की जालसाजी में भी रोमी मल्होत्रा शामिल था। इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी।
सीबीआई अशोक जैन समेत 29 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जिनमें से 17 को सजा हो चुकी है। सीबीआई टीम में इंस्पेक्टर सुनील लखेड़ा, एसआई नवनीन मिश्रा, राजेन्द्र बिष्ट, चतुर सिंह आरके रावत आदि शामिल रहे।