फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलेआम ठगी की स्कीम: पांच बेरोजगार लाओ, विदेश फ्री जाओ

Sat, 13 Aug 2016 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
आरोपी गुरुविंदर से पूछताछ करते एसएसपी डॉ. सदानंद दाते - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर देहरादून से लाखों रुपये लेकर फरार हुए जालसाज पंजाब के हैं। पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर करीब एक लाख रुपये बरामद किए हैं। फगवाड़ा के मास्टर माइंड समेत तीन को फरार दर्शाया है। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि बाकायदा बेरोजगारों को फंसाने के लिए जालसाजों ने ठगी की स्कीम चला रखी थी। इसमें पांच बेरोजगार लाओ और खुद विदेश फ्री जाओ का ऑफर दिया जा रहा था। रकम बचाने के फेर में युवा परिचितों को फंसाते चले गए।
विज्ञापन


राजपुर रोड के राज प्लाजा में केसी कंसलटेंसी के नाम से आफिस खोलकर बेरोजगारों में विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दिया जाता था। एक बेरोजगार से विदेश भेजने के नाम पर 80 से 90 हजार रुपये वसूले जाते थे। विदेश भेजने की घोषित तिथि से पांच दिन पहले ही जालसाज रातों रात आफिस बंद कर फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पंजाब पहुंची पुलिस

गुरुविंदर सिंह - फोटो : AmarUjala
तीन अगस्त को बेरोजगार किसी काम से ऑफिस आए तो उनकी फरारी का खुलासा हुआ। विकासनगर के खेड़ा निवासी विक्की पाल की तरफ से मुकदमा दर्ज कर ऑफिस से 63 पासपोर्ट बरामद किए थे।

एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि जालसाजों की आईडी, मोबाइल आईडी और बैंक के खाते भी फर्जी पाए गए थे। सीसीटीवी फुटेज में मिले एक कार के नंबर के आधार पर दून पुलिस पंजाब तक पहुंची।

बैंक खाते में करनजीत के नाम से जो आईडी लगाई गई थी, उसके फोटो के आधार पर उसकी पहचान गुरुविंदर सिंह निवासी फगवाड़ा कपूरथला पंजाब के रूप में हुई।
विज्ञापन

इस्तेमाल करते थे फर्जी आईडी

Fraud
दून की धारा चौकी प्रभारी नवनीत भंडारी ने आरोपी गुरुविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक लाख रुपये की नकदी, कार, फर्जी आईडी, ड्राईविंग लाइसेंस, पेन कार्ड आदि बरामद हुआ है।

एसएसपी दाते ने बताया कि फगवाड़ा का बलदेव सिंह इस गिरोह का मास्टर माइंड है। सिंह ने कुक्की शर्मा उर्फ अशोक शर्मा निवासी अमृतसर, सुमन शर्मा उर्फ सचिन शर्मा निवासी रामा मंडी जालंधर और गुरुविंदर सिंह के साथ मिलकर देहरादून में ऑफिस खोला था। कई समाचार पत्रों के माध्यम से विज्ञापन प्रकाशित कराए थे। भागना तय था, इसलिए हर काम के लिए फर्जी आईडी का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें