फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलवार से पत्नी का काट दिया गला, पुलिस भी हैरान जब कारण पता चला

Sat, 13 Aug 2016 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
चरित्र पर शक के चलते पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो शादियां पहले हो चुकी थीं। तीसरी शादी करने के लिए धर्म भी बदला, लेकिन तीसरी पत्नी का तलवार से गला काट डाला। वारदात, रोहतक में हुई। चरित्र पर शक होने के कारण एक पति ने अपनी पत्नी की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद खुद पति ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी कि मैंने अपनी पत्नी को मार दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने तक आरोपी पत्नी के शव के पास बैठकर रोता रहा। बताया जा रहा है कि एक युवक से बात करने को लेकर आरोपी का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था और झगड़े में वारदात अंजाम दी गई। पत्नी की बहन ने आरोपी पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि आरोपी ने तीसरी शादी करने के कारण घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

मूलरूप से भगवतीपुर गांव का रहने वाले राजवीर ने काफी समय पहले शहर की फतेहपुरी कॉलोनी में मकान बना लिया था। इसके बाद से वह अपनी पत्नी समिता (22) व दो बच्चों के साथ यहां रहने लगा था। वह दूध से पनीर बनाकर उसकी सप्लाई करता था। राजवीर बृहस्पतिवार को पनीर की सप्लाई करने गया था और शाम को वापस घर लौटा।
विज्ञापन

पत्नी को किसी युवक ने फोन पर बात करते सुना

d - फोटो : getty images
राजवीर ने खुद बताया कि उसके घर पहुंचने के बाद भी उसकी पत्नी एक युवक से बात कर रही थी। जिसको लेकर उसका पत्नी के साथ झगड़ा हो गया और राजवीर ने घर में रखी तलवार से उस पर हमला बोल दिया। उसने पत्नी पर तलवार से कई वार किए। इसके बाद भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसके गले पर वार करके गला काट दिया।

समिता की मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी ने उसके शव को चारपाई पर डाल दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद राजवीर वहां से भागा नहीं, बल्कि उसने खुद ही पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके कहा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर डाली है। ये भी कहा कि मैं घर में मौजूद हूं और पुलिस मुझे पकड़कर ले जाए।

डीएसपी रमेश कुमार, पुरानी सब्जी मंडी थाना एसएचओ सुभाष कुमार, एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी समिता का चरित्र ठीक नहीं था और वह उसे कई बार समझा चुका था। लेकिन वह सुधर नहीं रही थी। इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

बहन बोली, जीजा व उसकी प्रेमिका हिंदू से मुस्लिम बने

प्रतीकात्मक तस्वीर
पुलिस ने मृतका की बहन सीमा को बुलवाया और उससे बातचीत की। सीमा ने पुलिस को बताया कि राजवीर तीसरी शादी करना चाहता था, इसलिए उसने समिता की जान ले ली। पुलिस ने सीमा के बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस पूरे मामले में एक चौंकाने वाली बात भी सामने आई है।

मृतका की बहन सीमा ने पुलिस को बताया है कि राजवीर की पहले शादी हो चुकी थी। उसने अपनी पहली पत्नी की हत्या कर डाली थी और समिता से दूसरी शादी कर ली। अब उसका किसी और युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उससे भी शादी करना चाहता था। सीमा ने पुलिस के सामने कहा है कि हिंदू धर्म में एक से ज्यादा शादी नहीं हो सकती हैं इसलिए ही उसके जीजा व उसकी प्रेमिका ने कुछ समय पहले इस्लाम धर्म अपना लिया था।

यह सब कुछ उन्होंने शादी करने के लिए ही किया। लेकिन अब उसने समिता की हत्या कर डाली। पुलिस इस बात पर अभी पूरी तरह से विश्वास नहीं कर रही है और इसकी जांच करने में लगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें