राजधानी में बीमा पॉलिसी को लेकर हो रही ठगी के मामले रुक नहीं रहे हैं। ताजा मामला सेना से रिटायर्ड कैप्टन का है। पॉलिसी कराने और फिर डूबी रकम को वापस कराने के नाम पर दो चरणों में उनसे 28 लाख रुपये ठग लिए गए। दो साल बाद अब मामला उजागर हुआ तो डालनवाला कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर देर रात एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
डालनवाला कोतवाली क्षेत्र के सरकुलर रोड निवासी वृंदा कुमार ने पुलिस को बताया कि पिता चंद्रप्रकाश कपूर (82) को 2014 में कई मोबाइल नंबरों से कॉल गई। कॉल करने वाले सोनिया और उसके साथियों ने बीमा पॉलिसी का झांसा देकर 15 लाख रुपये ठग लिए।
यह रकम कई किश्तों में अलग-अलग अकाउंट में जमा कराई। रकम मिलने के बाद कॉल करने वालों के नंबर स्विच ऑफ हुए तो पिता चंद्रप्रकाश ने अपने परिचित और स्टार लिंग म्युचल फंड एंड फाइनेंस कंपनी के एजेंट रहे तनुज अरोड़ा निवासी यमुनानगर (हरियाणा) को ठगी की जानकारी दी।