बैंड बाजों की धुन और गीतों के बोल पर थिरकते सजे-धजे बारातियों ने जब दुल्हन के घर पर ताला देखकर उनका होश उड़ गए। साथ ही उन्हें जब ठगी का अहसास हुआ तो बुझे मन से बाराती थाने पहुंचे और तहरीर देकर आपबीती सुनाई।
शिकायत के आधार पर पुलिस दुल्हन पक्ष की तलाश कर रही है। दूल्हे के पिता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले एक महिला और एक युवक ने बिचौलिए की भूमिका निभाते हुए उनका परिचय कस्बे के पास ही स्थित एक गांव में किराए पर रहने वाले परिवार से कराया था।
दोनों परिवारों के बीच रिश्ता तय हो गया। इसके बाद एक होटल में युवती को दिखाया गया।