फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े गए उत्तराखंड में दिल्ली पुलिस की भर्ती कराने वाले

Tue, 11 Nov 2014 01:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस में कांस्टेबलों की भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले बड़े गिरोह का उत्तराखंड पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के सरगना सहित छह बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। पुलिस उत्तर प्रदेश और दिल्ली तक फैले इस गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन


युवाओं को सरकारी नौकरी का लालच देते हुए गिरोह ने चार दिन पहले ही दिल्ली पुलिस में 315 कांस्टेबल पदों पर भर्ती का विज्ञापन दिया था।

11 से 13 नवंबर तक मनेरा स्टेडियम में होने वाली भर्ती में सिर्फ टिहरी, उत्तरकाशी और पौड़ी के युवकों को शामिल करने की बात कही गई थी। अमर उजाला की ओर से भर्ती के फर्जी होने की आशंका जताए जाने पर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी। सोमवार को पुलिस ने मातली स्थित एक होटल से गिरोह के सरगना रॉबिन खान समेत छह सदस्यों को दबोच लिया।

दिल्ली पुलिस में भर्ती के नाम पर ठगी करने वालों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

एक लाख 60 हजार रुपए बरामद

पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी ने बताया कि गिरोह का सरगना लिलोन, शामली उत्तर प्रदेश निवासी रॉबिन खान उर्फ विपुल चौधरी, इसी गांव का अजय कुमार, अमन पुरी, नांगलोई दिल्ली निवासी नरेश कुमार, रईस अहमद, ओखला दिल्ली निवासी राजकुमार केसरी और अरुणा नगर, मजनूं का टीला दिल्ली निवासी रमेश रावत को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इनका एक साथी शामली उत्तरप्रदेश निवासी अमर कुमार फरार हो गया। इनके पास से दिल्ली पुलिस की वर्दी, बीस एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, नौ मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, दिल्ली पुलिस की मुहर तथा कई अन्य फर्जी दस्तावेज और एक लाख 60 हजार रुपए बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया कि यह एक बड़ा गिरोह है। इनके उत्तर प्रदेश और दिल्ली तक फैले नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें