फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारों ने दबा दिए दरगाह के पांच करोड़, वसूली को करना पड़ रहा कुछ ऐसा

Wed, 14 Mar 2018 06:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
ठगे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ठेकेदारों ने पिरान कलियर दरगाह के पांच करोड़ रुपये दबा दिए, जिसके बाद दरगाह प्रबंधन को यह धनराशि निकलवाने के लिए कुछ ऐसा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कलियर दरगाह प्रबंधन ने बकाया ठेकेदारों की सूची बनाकर दरगाह कार्यालय और साबरी गेस्ट हाउस के बाहर चस्पा कर दी है।

सूची के अनुसार ठेकेदारों पर लगभग पांच करोड़ से ज्यादा की धनराशि बकाया है। बकाया नहीं देने वाले ठेकेदारों को काली सूची में डाला गया है, जिससे बकाया ठेकेदारों में हड़कंप मचा
हुआ है। दरगाह प्रबंधक के अनुसार बकाया ठेकेदारों ने दरगाह का पैसा नहीं दिया तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक के वार्षिक ठेकों की नीलामी इसी माह होनी है। इसे लेकर दरगाह प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। मार्च में होने वाले सालाना ठेकों की नीलामी के मद्देनजर दरगाह प्रशासन ने बकाया ठेकेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


दरगाह प्रशासन ने इस वर्ष सख्त रवैया अपनाते हुए ठेकेदारों पर शिकंजा कसा है। दरगाह प्रशासन ने 2009 से 2017 तक के करीब 41 बकाया ठेकेदारों को काली सूची में सम्मिलित कर सूची को दरगाह कार्यालय और साबरी गेस्ट हाउस पर चस्पा कर उनको सार्वजनिक किया गया है।

इन बकाया ठेकेदारों पर दरगाह के पांच करोड़ 34 लाख 21 हजार रुपए की धनराशि बकाया है। बकाया ठेकेदारों को दरगाह प्रशासन ने रिकवरी के लिए नोटिस भी जारी कर चुका है लेकिन ठेकेदारों
ने नोटिस के बावजूद भी बकाया जमा नहीं किया है।

वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अब्दुल अलीम अंसारी ने बताया कि 41 बकाया ठेकेदारों को काली सूची में सम्मिलित किया गया है। इस माह होने वाले सालाना ठेकों में भी भाग नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन


दरगाह प्रबंधक शमसाद अंसारी ने बताया कि बकाया ठेकेदारों से वसूली को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और मुख्य कार्यपालक अधिकारी के नेतृत्व में एक बैठक की जाएगी, जिसमें निर्णय लिया जाएगा कि बकाया ठेकेदारों को पैसा जमा करने का समय दिया जाएगा। यदि समय सीमा के अनुसार बकाया जमा नहीं किया तो उनकी संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें