बीती 24 अप्रैल से लापता अमेरिकी नागरिक का कंकाल गुरुवार को जागेश्वर के पास जंगल से बरामद हुआ है।
वह वृद्ध जागेश्वर में किराए में रहता था। प्रशासन ने कंकाल बरामद होने की सूचना दिल्ली में अमेरिकी दूतावास को भेज दी है।
राजस्व पुलिस के मुताबिक अमेरिकी नागरिक वॉल सिडनी वैलकट (39) ने अप्रैल से वृद्ध जागेश्वर निवासी नंदा बल्लभ भट्ट के मकान में किराए पर कमरा लिया था।