फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टरों से हाथापाई, भड़के डॉक्टर

Wed, 05 Aug 2015 01:00 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून अस्पताल की इमरजेंसी में मंगलवार को कुछ लोगों ने डॉक्टर से हाथापाई कर दी। वहां मौजूद डॉक्टर और स्टाफ ने झगड़ा करने वालों पर सख्ती दिखाते हुए किसी तरह इमरजेंसी कक्ष से हटाया।
विज्ञापन


डॉक्टर ने दून पुलिस चौकी और अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक को लिखित शिकायत दी है। प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ (पीएमएचएस) ने आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि 24 घंटे के भीतर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो डॉक्टर आंदोलन के लिए मजबूर होंगे>

डॉक्टर से की अभद्रता
मंगलवार शाम इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) डॉ. राहुल जोशी और डॉ. हरी सिंह भाटिया इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर थे। शाम लगभग पांच बजे पित्थूवाला में झगड़े में घायल दो पक्षों के छह से अधिक लोग इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। डॉ. हरी सिंह घायलों को उपचार देने के बाद मेडिको लीगल केस (मारपीट वाले मामले संबंधित) के कागज तैयार कर रहे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि तभी वहां मौजूद दूसरे पक्ष की एक महिला और उनके साथ आए लोगों ने डॉ. भाटिया से हाथापाई कर दी। दूसरे ईएमओ डॉ. जोशी के साथ भी अभद्रता की गई। इससे इमरजेंसी वार्ड में हंगामा हो गया। स्टाफ ने बीच-बचाव किया।

24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग
सूचना पर दून अस्पताल चौकी से भी पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी वहां से फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही अन्य डॉक्टरों में भी रोष व्याप्त हो गया।

पीएमएचएस के जिलाध्यक्ष डॉ. एनएस खत्री ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए वर्ष 2013 में बने प्रोटेक्शन एक्ट के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। डॉ. खत्री ने कहा कि 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो चिकित्सक जल्द आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें