फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटों से छात्र नेताओं के बीच चल रहा खूनी 'खेल'

Wed, 23 Jul 2014 03:31 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में पुलिस कहां है? यह सवाल इसलिए है क्योंकि चोरों ने तो उत्पात मचा ही रखा है पिछले 36 घंटों से छात्र नेता एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं और पुलिस है कि मूकदर्शक बनी हुई है।
विज्ञापन


एबीवीपी नेता पर खुखरी से हमला किया
एनएसयूआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया है। कुछ युवकों ने रविवार रात घर में घुसकर एबीवीपी नेता पर खुखरी से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया।

ऐसे में टकराव और बढ़ने की आशंका है। छात्रों के बीच 36 घंटे के दौरान बार-बार हुई मारपीट को पुलिस केवल देखती रही है। हालात यह हैं कि एसएसपी को मुकदमा दर्ज करने का आदेश देना पड़ा तब जाकर डालनवाला थाने में तीन और कोतवाली में दो मुकदमे दर्ज हुए।
विज्ञापन


एनएसयूआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद की शुरुआत रविवार रात राजपुर रोड स्थित एक डांस क्लब में आयोजित बर्थडे पार्टी में कहासुनी के बाद मारपीट से हुई थी।

पुलिस ने दर्ज नहीं किया मामला
तीन चरणों में मारपीट के मामले में तहरीर दिए जाने के बावजूद पुलिस ने न तो मामला दर्ज किया और न ही कोई और कदम उठाया। नतीजा सोमवार रात छात्र नेता पर जानलेवा हमले के रूप में सामने आया।

ओल्ड सर्वे रोड निवासी एबीवीपी नेता और डीएवी में बीएससी के छात्र राहुल राय उर्फ लारा घर पर थे। आरोप है कि एनएसयूआई से जुडे़ कुछ छात्र देर रात साढे़ बारह बजे उनके घर पहुंचे।

इन लोगों ने चुनाव के संबंध में बात करने की बात कहकर दरवाजा खुलवाया और अंदर घुसकर राहुल पर हमला कर दिया। सिर में खुखरी लगने के कारण राहुल का सिर फट गया। इसके बाद सिर, पैर, कमर और कूल्हे पर हमले किए गए।

विरोध करने पर पिता और भाई-बहन को जान से मारने की धमकी दी गई। राहुल को लहूलुहान कर आरोपी भाग गए। रात में ही गंभीर हालत में राहुल को दून अस्पताल लाया गया।

राहुल को करीब 70 टांके लगे हैं। 40 टांके सिर में लगे हैं। एबीवीपी नेताओं ने एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर से मिलकर नाराजगी जताई। आखिरकार एसएसपी अजय रौतेला ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।

मुचलकों में पाबंद होंगे छात्र
छात्रसंघ चुनाव के लिए चल रही वर्चस्व की लड़ाई को देखते हुए छात्र नेताओं को मुचलकों में पाबंद किए जाएगा। बुधवार तक पुलिस उन्हें नोटिस तामिल करा देगी। पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि हर छोटी सी घटना पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

- अजय रौतेला, एसएसपी

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-rakeshk@mrt.amarujala.com और इस नंबर-9675501486 पर संपर्क कर सकते हैं।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें