फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने नातिन और दो पुत्रियों का काट डाला

Sat, 02 Nov 2013 04:15 PM IST
अमर उजाला, बाजपुर, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के गांव कनौरा में एक पिता ने अपनी दो बेटियों और नातिन को पाटल से काट दिया। इससे एक बेटी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी बेटी और नातिन की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हत्यारोपी पिता फरार है। पुलिस ने पूर्व प्रधानपति अफसर अली की तहरीर परहत्यारोपी के खिलाफ 302 और 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बेरहमी से किया कत्ल
पुलिस के अनुसार गांव कनौरा निवासी दुर्गा राम सैनी ने बृहस्पतिवार को देर रात घर में अपनी पुत्री प्रेमवती (16), धर्मवती (20) और नातिन रेखा (14) पुत्री ब्रह्मपाल को बेरहमी से पाटल से काट दिया। इससे प्रेमवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि रेखा और धर्मवती खून से लथपथ घायल पड़ी थीं। शुक्रवार सुबह आठ बजे के करीब जब एक किसान दुर्गा राम के घर आया तो उसने घर में तीनों लड़कियों को खून से लथपथ देखा। तीनों की गर्दन, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों को पाटल से काटा गया था।

किसान ने दी पुलिस को सूचना
किसान ने इसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, सीओ जीसी टम्टा, एसआई आशुतोष सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रेमवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और 108 एंबुलेंस से रेखा और धर्मवती को सीएचसी में भर्ती कराया। रेखा की मां की मौत हो चुकी है। इसलिए वह अपने ननिहाल में रह रही थी। ,
विज्ञापन


अवैध संबंध न बनाने पर काटा
ग्रामीणों का आरोप है कि दुर्गा राम ने अवैध संबंध बनाने का विरोध करने पर बेटियों पर जानलेवा हमला किया है। एएसपी यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त पाटल बरामद कर लिया है। दूसरे मकान से खून से सना दस रुपए का नोट भी मिला है। उन्होंने बताया कि दुर्गाराम के बैंक खाते में करीब 50 हजार रुपये हैं जिसे सीज करने के निर्देश दिए हैं।

रेखा ने देखा नाना को मौसी की गर्दन मरोड़ते
सीओ जीसी टम्टा ने बताया कि पड़ोसियों ने बृहस्पतिवार रात 11 बजे तक दुर्गा राम के घर टीवी चलने की आवाज सुनी थी। इससे अनुमान है कि दुर्गाराम ने 12 बजे बाद वारदात की होगी।

दुर्गाराम की घायल नातिन रेखा ने बयान दिए हैं कि चीख पुकार सुनकर जब वह नींद से जागी तो नाना उसकी मौसी की गर्दन मरोड़ रहे थे। उसके बाद उन्होंने तीनों पर पाटल से वार कर दिया, लेकिन इसके आगे रेखा कुछ नहीं बता रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें