पिथौरागढ़ में घर में मांस खाने को लेकर पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद में पिता ने पुत्र को मौत के घाट उतार दिया।
इससे पहले पुत्र ने भी पिता पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की थी। पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 में मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस के अनुसार तहसील मुख्यालय से 30 किमी दूर खिरमांडे के नाकोट निवासी नैन राम (52) बुधवार शाम खिरमांडे से मांस खरीदकर कर लाया था। घर में मांस पकने के बाद नैन राम का पुत्र संतोष कुमार (23) अकेले ही मांस खाने की जिद पर अड़ गया।