उधमसिंह नगर पुलिस ने नाबालिग बेटी से दुराचार का प्रयास करने के आरोपी बाप को पकड़कर जेल भेज दिया।
दिनेशपुर थाना क्षेत्र के जंगल से सटे गांव की एक महिला ने बीते 5 जनवरी को थाने में तहरीर देकर अपने पति पर उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का प्रयास करने और जबान खोलने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने जांच के बाद एक हफ्ते पहले आरोपी पिता के खिलाफ धारा 376,511,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। थानाध्यक्ष हिमांशु पंत ने बताया कि आरोपी फरार चल रहा था।
बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को मटकोटा मार्ग से गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।