फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: दिनदहाड़े परिवार को बंधक बना बदमाशों ने लूटे लाखों

Thu, 24 Sep 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी से सटी सोलानीपुरम कॉलोनी में बदमाशों ने एक प्रापर्टी डीलर व ट्रांसपोर्ट कारोबारी के परिवार को दिनदहाड़े बंधक बनाकर लाखों की डकैती को अंजाम दे डाला। पिस्टल व धारदार हथियारों से लैस पांच बदमाश दोपहर के समय दबे पांव घर में घुसे और करीब 20 मिनट में लाखों की नगदी जेवर लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर एसएसपी समेत आला अधिकारियों ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। बदमाशों की तलाश में जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

प्रापर्टी व ट्रांसपोर्ट का कारोबार करने वाले मौफीक अहमद बुधवार दोपहर खाना खाने के लिए घर पहुंचे थे। दोपहर करीब 12:45 बजे पांच बदमाश दूसरी मंजिल से उनके घर पहुंचे और पत्नी शमा, भतीजे समीर समेत मेहमानों और बच्चों को हथियारों के बल पर एक कमरे में ले जाकर बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों को पकड़ने के ल‌िए बॉर्डर पर चेकिंग

एक बदमाश मौफीक निगरानी में जुट गया। तब तक बाकी चार ने दूसरे कमरे में रखे नगदी व जेवर समेट लिए। शोर मचाने पर अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए बदमाश फरार हो गए। कुछ देर बाद परिवार ने पड़ोसियों को आपबीती बताई। साथ ही पुलिस को सूचना दी।

एसएसपी स्वीटी अग्रवाल, एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल समेत सीओ मंगलौर जीबी पांडेय व स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार व आसपास के लोगों से घटना की जानकारी लेकर छानबीन शुरू कर दी।

यूपी बॉर्डर समेत जिलेभर में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। घर के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी पुलिस ने कब्जे में ले ली। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें