फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम ठगी का ये नया तरीका होश उड़ा देगा आपके

विज्ञापन
विज्ञापन
शातिर आए दिन एटीएम ठगी के लिए नये नये तरीके अपना रहे हैं। साइबर क्राइम की जानकारी न होने के चलते कुछ लोग इनके झांसे में आ जाते हैं। ये मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले का है। एटीएम कार्ड का गुप्त कोड पूछकर नोएडा निवासी शातिर ने मैकलोडगंज के डल लेक के रहने वाले एक व्यक्ति के खाते को हैक कर दो लाख रुपये उड़ा लिए।
विज्ञापन


उसने दो लाख तुरंत कोटक महेंद्र बैंक नोएडा के खाते में ट्रांसफर कर लिए। शिकायतकर्ता को ठगी का पता मोबाइल पर मैसेज आने के बाद चला। मोबाइल पर दो लाख रुपये डेबिट होने का मैसेज आते ही शिकायतकर्ता के होश उड़ गए। वह तुरंत पुलिस स्टेशन मैकलोडगंज पहुंचा और एफआईआर दर्ज करवाई।

थाना प्रभारी की सूझबूझ से इस तरह बचाए पैसे

थाना प्रभारी मैकलोडगंज ने पीड़ित के पीएनबी के खाते को लेकर जानकारी ली। इसमें पाया गया कि बैंक खाते से राशि कोटक महेंद्रा बैंक नोएडा में ट्रांसफर हुई है। इसके बाद थाना प्रभारी ने तुरंत कोटक महेंद्र बैंक की नोएडा स्थित शाखा से संपर्क कर ठग के खाते को फ्रीज करवाया और डेढ़ लाख रुपये की राशि शिकायतकर्ता को वापस दिलवाई।

हालांकि, ठग के खाते में दो लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। ऐसे में पीड़ित के पचास हजार रुपये का अभी तक कोई भी पता नहीं लगा है। खाता हैक कर पैसे उड़ाने वाले शातिर को ढूंढने के लिए कांगड़ा पुलिस नोएडा निकल गई है। एएसपी पंकज शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

ऐसे हुआ ठगी का शिकार

खाता हैक होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के डेढ़ लाख रुपये बचा लिए हैं। शातिर ने दो लाख रुपये खाते से निकाले हैं। शिकायतकर्ता राजेंद्र कुमार ने बताया कि उसने पांच दिन पहले एटीएम के माध्यम से पैसे निकाले थे। पहले उसने 15 हजार रुपये की राशि निकालने के लिए एटीएम में डिजिट डायल किए थे।

इसके बाद एटीएम से पैसे नहीं निकले, मगर पर्ची में पैसा खाते से निकला हुआ दर्शाया था। इसके बाद उन्होंने 25 हजार रुपये निकाले। यह राशि एटीएम से निकल गई। 15 हजार रुपये को लेकर उन्होंने पीएनबी कस्टमर केयर से संपर्क किया गया। अगली स्लाइड में पढ़िए फिर क्या हुआ..
विज्ञापन

शातिर को दबोचने कांगड़ा पुलिस टीम रवाना

कस्टमर केयर ने उनसे खाते को लेकर जानकारी ली। कस्टमर केयर से कहा गया कि एक सप्ताह के अंदर आपकी राशि खाते में जमा हो जाएगी। तीन दिन बाद एक फोन आया। वहां से कहा गया कि वह कस्टमर केयर से बोल रहे हैं। इस दौरान एक महिला से उनकी बात की थी।

इसके बाद महिला ने उनसे खाते की जानकारी के लिए एटीएम कार्ड का गुप्त कोड मांगा। इसके बाद शाम को दो लाख रुपये उनके खाते से निकलने का मैसेज आया था। राजेंद्र ने बताया कि दो लाख डेबिट होने का मैसेज देखते ही उनके होश उड़ गए। फिलहाल पुलिस की टीम नोएडा रवाना हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें