फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलम लगी मूर्ति के लिए युवक की हत्या

Sun, 02 Nov 2014 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम सिटी के रेलवे रोड की इब्राहीम मंडी एरिया में नीलम लगी मूर्ति खरीदने आए चार आरोपियों ने दिनदहाड़े ससुर-दामाद को बंधक बनाकर दामाद की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी जाते-जाते ऑफिस के बाहर की कुंडी लगा गए और मूर्ति ले गए।
विज्ञापन


शोर मचाने पर लोगों ने बाहर की कुंडी खोली और पुलिस को घटना की सूचना दी। एसपी अभिषेक गर्ग मौके पर पहुंचे। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में डीएसपी राजकुमार शर्मा, सतीश वत्स की निगरानी में मृतक राजन का पोस्टमार्टम करवाया गया।

सदर बाजार स्थित दराबी लाइन वासी सूरज प्रकाश खुराना के पड़ोस में ही उसका दामाद राजन बजाज दो साल से रहता है। मूलरूप से राजन इंद्री का वासी है। सिटी थाने के एसएचओ रणधीर सिंह ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चार टीमों का गठन किया है। आरोपियों की मारपीट से घायल हुए ससुर सूरज प्रकाश खुराना ने बताया कि वह एक साल पहले जयपुर से नीलम लगी मूर्ति लेकर आए थे। जो वास्तुशास्त्र के मुताबिक सेट नहीं आई।

इसलिए इस मूर्ति को बेचने के लिए सूरज प्रकाश खुराना ने इसकी पूरी जानकारी इंटरनेट पर डाल दी। सूरज प्रकाश का साइबर कैफे और उसके ऊपर ऑफिस बना रखा है। सूरज प्रकाश प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त का भी काम करते हैं। इंटरनेट के बारे में जानकारी होने के कारण मूर्ति को बेचने के लिए जानकारी इंटरनेट पर डाली हुई थी।

उसको खरीदने के लिए सोनीपत वासी सचिन और विक्रम के साथ मोबाइल पर बातचीत होती रही। रविवार को सौदा तय होना था और ऑफिस में आए थे। इसको लेकर शनिवार को भी सूरज प्रकाश खुराना पर कई फोन आए और रविवार को आने की बात कहते रहे।

रविवार सुबह भी उनके फोन आए और इसलिए रविवार को छुट्टी होने के कारण भी सुबह दस बजे ऑफिस पहुंच गए। खुराना ने राजन को मोबाइल के माध्यम से मूर्ति को ऑफिस में लेकर आने को कहा। मूर्ति के आने के बाद दो युवक और ऑफिस में आ गए।

चार आरोपियों ने ससुर और दामाद को पकड़ लिया और चाकू दिखाने लगे। आरोपियों के पास लंबी टेप थी। जो दोनों के मुंह से लेकर हाथ-पांव को बांध गए। उनके जाने के बाद किसी तरह से सूरज प्रकाश ने मुंह से बंधी टेप को उतारा और उसके दामाद पर लगी टेप को भी उतारकर शोर मचाया।

लोगों ने जाकर देखा तो राजन पड़ा था। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

एसपी करनाल अभिषेक गर्ग के मुताबिक मूर्ति को लेकर झगड़ा हुआ। मारपीट करके राजन को तेजधार हथियार से मारा है। इस कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें