हरिद्वार में नाबालिग लड़की को घर में बंधक बनाकर उसके साथ दुराचार करने के आरोपी पीडब्ल्यूडी के सेवानिवृत्त इंजीनियर के खिलाफ पीड़ित लड़की ने ही तहरीर दी है। जिसमें पुलिस ने अरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका मेडिकल कराकर चालान कर दिया है।
बंधक बनाकर किया दुराचार
वहीं लड़की का मेडिकल कराकर उसके मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। शनिवार को कनखल थाना क्षेत्र में शिवपुरी में पीडब्ल्यूडी के सेवानिवृत्त इंजीनियर के घर में उसी के द्वारा एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर दुराचार करने का मामला सामने आया।
पढ़ें, उत्तराखंडः किशोर प्रदेश की कलंक कथाएं
जिसमें पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी इंजीनियर को गिरफ्तार किया और पीड़ित लड़की से पूछताछ की। वहीं पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और उसकी तहरीर पर आरोपी इंजीनियर गोविंद सिंह बिष्ट निवासी शिवपुरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
सीओ चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की अल्मोड़ा जिले के एक गांव की रहने वाली है। जिसे आरोपी पढ़ाने व पालन पोषण के बहाने लेकर आया था। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी व मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसका मेडिकल कराकर चालान कर दिया गया है।
वहीं पीड़ित लड़की का भी शनिवार की देर शाम मेडिकल कराया गया। लड़की के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
लड़की ने पड़ोसी महिला को दी सूचना
पीड़ित लड़की पर आरोपी नजर रखता था। लड़की को किसी से भी बिना इजाजत के बात नहीं करने दिया जाता था और न ही घर से बाहर जाने दिया जाता था। किसी तरह से लड़की घर से बाहर गई और पड़ोस में रहने वाली एक महिला को इसकी सूचना दी।
पढ़ें, फेसबुक चैटिंग ने ली युवक की जान
महिला ने इस मामले में पुलिस को अवगत कराया। कनखल थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि पहले उन्होंने मामले की जांच पड़ताल की और संदेह होने पर आरोपी को पूछताछ के लिए थाने में लेकर आए, तो मामले का खुलासा हुआ।
दूसरी पत्नी के साथ रहता है आरोपी
पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत्त इंजीनियर की पहली पत्नी व उसके बच्चे उसके साथ नहीं रहते है। इंजीनियर ने अपने से करीब बीस साल कम उम्र की एक युवती से दूसरी शादी की हुई है और उसी के साथ अलग मकान में रहता है।
इसी मकान में काम कराने, पढ़ाने व पालन पोषण के नाम पर अल्मोडा निवासी 13 वर्षीय लड़की को घर में रख रखा था। जिसके साथ उसके द्वारा दुराचार करने का मामला सामने आया है।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें...