वैलेजली लॉज में कथित तौर पर नशे में धुत 18 वर्षीय युवक ने 65 साल की वृद्धा के साथ बलात्कार का प्रयास किया।
महिला के शोर मचाने पर वह मौके से भाग निकला। कोतवाली पुलिस मामले में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। वैलेजली लॉज स्थित घर में सोमवार की रात 65 साल की वृद्धा सो रही थी।
आरोप है कि इस बीच पड़ोसी युवक अतुल गोस्वामी नशे में धुत होकर घर में घुस गया। उसने बुजुर्ग महिला से बलात्कार का प्रयास किया। बुजुर्ग के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला।
इस मामले में महिला के पोते ने घटना की लिखित शिकायत भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में धारा 354, 452 और धारा 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
महिला की जगह पुरुष दरोगा पूछताछ करने गए
सुप्रीम कोर्ट के नियमानुसार महिला के साथ छेड़छाड़ या दुराचार की घटना होने पर महिला पुलिस पूछताछ करती है। राजपत्रित अधिकारी घटना की जांच करते हैं लेकिन वृद्ध महिला के साथ घटना होने पर पुरुष दरोगा पूछताछ करने के लिए गए थे।