फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने पिया जाम तो जान पर बन आई

Tue, 11 Feb 2014 09:16 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दो छात्राओं ने सोमवार शाम मसूरी रोड पर कार को ऐसा नचाया कि कई लोगों की जान पर बन आई।
विज्ञापन


पढ़ें, देर रात सीएम ने मारा छापा, उड़ गए होश

खौफ का सबब बनी यह कार सामने से आ रही कार से टकराने के बाद ही रुकी। घायल कार चालक के साथ ही छात्राओं को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि दोनों छात्राएं शराब के नशे में थीं।

पढ़ें, नए निजाम ने उत्तराखंड को दी करोड़ों की सौगात

मेडिकल के लिए दोनों का ब्लड सैंपल लिया गया है। दोनों ही छात्राएं बेहोश हैं। बीकॉम में पढ़ने वाली दो छात्राएं सोमवार दोपहर कार से मैगी प्वाइंट घूमने गईं थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों ने कार में बैठकर शराब पी और शाम को घर लौटने लगीं।
विज्ञापन


पढ़ें, सोनिया और हरीश रावत की 'जुगलबंदी' मोदी को देगी मात

छात्रा कार खतरनाक तरीके से चला रही थी। रास्ते में कई लोग इसकी चपेट में आने से बचे। मैक्स अस्पताल के समीप चार-पांच लोगों की जान बाल-बाल बची। इसी बीच छात्राओं की कार दून से जा रही कार से जा टकराई।

इसमें सर्वे ऑफ इंडिया में कार्यरत विजय सिंह (50) निवासी मालसी सवार थे। वे दफ्तर से घर जा रहे थे। हादसे में विजय सिंह घायल हो गए और दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। लोगों ने सभी घायलों को मैक्स अस्पताल पहुंचाया।

पढ़ें, अब 21 फरवरी से उत्तराखंड में लागू होगी आचार संहिता

हादसे के बाद कुछ देर मसूरी रोड पर जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची राजपुर पुलिस ने जाम खुलवाकर छात्राओं के परिवार वालों को बुलाया। एक छात्रा के पिता प्रोफेसर हैं, जबकि दूसरी लड़की के पिता निजी इंस्टीट्यूट के मालिक बताए गए हैं।
विज्ञापन


लोगों ने हंगामा किया
स्थानीय लोगों ने लड़कियों का मेडिकल कराने और गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया। आरोप था कि पुलिस दोनों को छोड़ देगी। पुलिस द्वारा लड़कियों का मेडिकल कराने के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें