फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रईसजादे ने दौड़ाई मौत की कार, बाल-बाल बचे विधायक

Thu, 17 Jul 2014 01:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में धुत डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे एक रईसजादे ने देहरादून हाईवे पर कार दौड़ाकर कई जिंदगियां खतरे में डाल दी।
विज्ञापन


मोहकमपुर फाटक पर एक मजदूर को टक्कर मारने के बाद भागते हुए उसने कई वाहनों को टक्कर मार दी। विधायक हरबंस कपूर की कार भी उसकी चपेट में आ गई।

विधायक बाल-बाल बचे, लेकिन उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।

छात्र चंडीगढ़ के किसी बड़े ऑफिसर का है बेटा

चंडीगढ़ के सेक्टर 13 निवासी सिमरनजोत जौलीग्रांट की स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र है। उसके पिता सतविंदर चंडीगढ़ में बड़े अफसर बताए गए हैं।

बुधवार रात सिमरनजोत अपनी स्विफ्ट कार में दून से डोईवाला जा रहा था। बताया जा रहा है कि सिमरन नशे में धुत था और बेहद तेज रफ्तार में कार दौड़ा रहा था।

मोहकमपुर फाटक के पास उसने एक मजदूर को टक्कर मार दी। मजदूर घायल होकर सड़क पर गिर गया तो युवक ने भागने की कोशिश में कार को तेज दौड़ाया। तब तक 100 नंबर पर सूचना फ्लैश हो चुकी थी।
विज्ञापन

‌विधायक हरबंस कूपर की कार को मारी टक्कर

कुछ आगे मियांवाला के पास सिमरनजीत ने दून लौट रहे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और कैंट विधायक हरबंस कपूर की जाइलो कार को टक्कर मार दी।

हादसे में कपूर बाल-बाल बचे। सिमरनजीत यहां भी नहीं रुका। यहां से भागते हुए उसने एक विक्रम, एक टाटा सुमो और एक स्कूटी सवार को भी टक्कर मारी।

स्कूटी सवार को हल्की चोटें आई। एक के बाद एक वाहनों को टक्कर मारने की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने हर्रावाला के

पास कार रुकवाकर सिमरनजीत को पकड़ लिया।

नेहरू कॉलोनी एसओ प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि घटना के वक्त उसके साथ कार में एक युवती भी सवार थी।

बताया जा रहा है कि सिमरनजीत के पिता चंडीगढ़ में कमिश्नर हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। युवती भी किसी बड़े अधिकारी की बेटी बताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें