फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़िया बन चरस बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार

Thu, 06 Aug 2015 01:57 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बीती देर रात मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त एक युवक को दबोचा है। उसके पास से 90 ग्राम चरस बरामद की है। बताया कि आरोपी चरस बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा में नशे की तस्करी हो रही है, इसका खुलासा बीते मंगलवार की रात उस वक्त हुआ जब श्यामपुर क्षेत्र में हाईवे पर एक पेट्रोल पंप के पास से पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में उसने खुद को कांवड़िया बताया। गतिविधि पर संदेह होने पर पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास चरस मिली।

पुलिस उसे पकड़कर चौकी ले आई। जहां उसने अपनी पहचान सोनू निवासी ग्राम पुगण, तहसील बवानी, जिला भिवानी, हरियाणा के रूप में कराई। बताया कि वह चरस बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा था।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा में नशे के कई शौकीन मिल जाते हैं, जो मनमाने दाम में चरस खरीद लेते हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। बुधवार सुबह उसे दून एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें