फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने के बहाने करता था ड्रग्स का धंधा, धरा गया

Tue, 02 Feb 2016 04:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून की क्लेमेंटटाउन पुलिस ने 105 ग्राम स्मैक के साथ नशे के सौदागर को धर दबोचा है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि बरेली के इस तस्कर की दून में प्रेमिका है। उसे मिलने के बहाने यह युवक अक्सर यहां आता रहता है।
विज्ञापन


आरोपी से पूछताछ में स्मैक खरीदने वाले कई अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस युवक से नशा कारोबार की बड़ी मछली के नाम उगलवाने में जुटी है।

बरेली से लाता था स्मैक
पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर एसओजी प्रभारी अशोक राठौड और क्लेमेंटाउन एसओ नरेश राठौड की अगुवाई में टीम रवि कुमार गुप्ता निवासी स्लीपर रोड सीवी गंज बरेली को दबोचा है। उसके पास से 105 ग्राम स्मैक बरामद हुई तो उससे पूछताछ की गई।

आरोपी ने बताया कि वह काफी दिनों से बरेली से स्मैक लाकर यहां देता रहा है। आरोपी की शहर में प्रेमिका रहती है। इस कारण वह अक्सर दून आता-जाता रहता है। कई अन्य लोगों से परिचय होने के कारण उसे स्मैक सप्लाई करने में दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने पुलिस टीम को पुरस्कत करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें