फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक का नग्न शव मिलने से सनसनी

Fri, 01 Nov 2013 08:58 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के रुड़की में ट्रक ड्राइवर का नग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है।युवक की जेब से एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस मिला है।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह भदौरिया ने मौके पर छानबीन की। इस दौरान उसकी जेब से ड्राइविंग लाइसेंस मिला है। इस आधार पर उसकी पहचान राजकुमार निवासी राधना, थाना किठौर मेरठ के रूप में हुई। उसकी जेब से एमडी ट्रांसपोर्ट कंपनी के कागजात बरामद हुए हैं, जिससे माना जा रहा है कि वह ट्रक चालक था।

परिजनों को दी जानकारी
गंगनहर कोतवाली प्रभारी भदौरिया ने बताया कि किठौर पुलिस के माध्यम से राजकुमार के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों में दहशत
शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। खबर मिलते ही आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें