फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा देकर आईटीआई की छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील फोटो खींचे और करने लगा ब्लैकमेल

Sun, 24 Jun 2018 09:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड) के खटीमा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह पीलीभीत में आईटीआई कॉलेज की छात्रा है।

विज्ञापन


कालेज के पास किराए के मकान में रहने वाले शाहजहांपुर के एक युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि उसने मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर छात्रा से दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके अश्लील फोटो भी खींच लिए। जिनको दिखाकर वह लगातार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता रहा। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने खींचे गए अश्लील फोटो इंटरनेट पर वायरल कर दिए।

छात्रा के एसपी कार्यालय में पेश होने पर घटना की जानकारी मिली थी। इस पर कानूनी कार्रवाई के लिए छात्रा को बुलाया गया, लेकिन अब तक वह नहीं आई है। तहरीर मिलने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

- धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी, पीलीभीत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें