फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर ने महिला का बनाया अश्लील वीडियो और फिर इस तरह करने लगा ब्लैकमेल

Sun, 31 Dec 2017 07:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
एक डॉक्टर ने तलाकशुदा महिला का अश्लील वीडियो बनाया और फिर इसकी आड़ में वह महिला के साथ कई सालों तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। वह महिला को ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन


शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से रेप करने के आरोपी डॉक्टर आदेश कुमार की तलाश में पुलिस ने जगह जगह छापे मारे लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।

उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र की एक सोसायटी में रहने वाली तलाकशुदा महिला ने शिवलोक कालोनी रानीपुर के रहने वाले डॉक्टर आदेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि डॉक्टर कई साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था।

शादी के लिए दबाव बनाने पर डॉक्टर ने उसकी अश्लील वीडियो और फोटोग्राफ पास होने की बात कहते हुए धमकी दी थी कि वह उन्हें सार्वजनिक कर देगा।
पीड़िता का आरोप था कि आरोपी डॉक्टर ने उसकी नगदी और जेवरात भी उसे ऐंठ लिए थे। हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने आरोपी डॉक्टर आदेश कुमार के खिलाफ प्रभावी धाराओं में केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


शनिवार देर रात पुलिस ने आरोपी डॉक्टर की तलाश में शिवलोक में उसके घर से लेकर कई जगह दबिश दी लेकिन डॉक्टर हत्थे नहीं चढ़ सका। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि आरोपी की तलाश कर रहे है, जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें