फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर देता है कॉलेज के छात्रों को नशे का 'इंजेक्शन'

Wed, 11 Dec 2013 07:55 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के रुड़की से नशे की प्रतिबंधित दवा के साथ पुलिस ने एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से नशे की एक हजार गोली बरामद की गई है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि डिप्रेशन और अनिद्रा में डॉक्टर इन गोलियों को अल्प मात्रा में देते हैं। पकड़ में आया आरोपी डॉक्टर छुटमलपुर में प्रैक्टिस करता है। आरोप है कि नशे की खेप वह कलियर क्षेत्र में बेचने के लिए जा रहा था। इन प्रतिबंधित गोलियों की आपूर्ति रुड़की के स्कूल-कॉलेज में की जाती है।

प्रतिबंधित नशे की दवा
कोतवाली पुलिस को मंगलवार सुबह खबर थी कि छुटमलपुर का एक डॉक्टर प्रतिबंधित नशे की दवा की खेप लेकर कलियर जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर रोडवेज बस अड्डे पर उसे घेर लिया। पुलिस की भनक पाकर आरोपी ने भागने का प्रयास भी किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सका।
विज्ञापन


बैग की तलाशी में प्रतिबंधित दवा की एक हजार गोलियां बरामद हुई। नशे की बड़ी खेप मिलने से पुलिस भी सकते में आ गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रमेश निवासी विशाल विहार कालोनी, छुटमलपुर बताया।

आरोपी के पास बीएएमएस डिग्री
आरोपी से कड़ी पूछताछ की तो पता चला कि वह नशे की खेप लेकर कलियर जा रहा था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी के पास बीएएमएस डिग्री है। उसने छुटमलपुर में ही अपना क्लीनिक खोल रहा है।
विज्ञापन


वह काफी समय से छुटमलपुर में प्रैक्टिस कर रहा है। पुलिस ने एसआई चित्रगुप्त की तहरीर पर डॉक्टर रमेश चंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

एसपी देहात अजय सिंह ने बताया कि यूपी पुलिस के साथ मिलकर नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। आरोपी के मेडिकल स्टोर की जांच के साथ पता लगाया जा रहा है कि प्रतिबंधित यह गोलियां कहां से आ रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें