डीजीपी बीएस सिद्धू ने लॉ एंड ऑर्डर के मामले में हरिद्वार पुलिस को अल्टीमेटम दे दिया है। यही नहीं एक घटना को लेकर देहरादून को भी सख्त हिदायत दी गई है।
कड़ी कार्रवाई होगी
साफ तौर पर कहा गया है कि पुलिस का मनोबल तोड़ने वाली घटनाएं यदि फिर हुई तो कड़ी कार्रवाई होगी। इस आशय का आदेश भी जारी कर दिया है।
काबिलेगौर है कि रुड़की में पिछले दिनों डकैती की सूचना पर भेजे गए दो आरक्षियों पर हुए हमले में एक की हत्या हो गई थी और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था।
इससे नाराज डीजीपी ने हरिद्वार पुलिस को इस तरह की पुनरावृति रोकने केआदेश दिए है। उन्होंने कहा कि इससे पुलिस की छवि भी खराब हो रही है और ये घटनाएं पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा करती है।
यदि ऐसी कोई पुनरावृति हुई तो पीएचक्यू से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
हरिद्वार की परफॉर्मेंस को लेकर नाराज
हाल ही में रिटायर हुए डीजीपी सत्यव्रत भी हरिद्वार की परफॉर्मेंस को लेकर काफी नाराज थे। एक अन्य मामले में डीजीपी ने दून पुलिस को भी चेताया है। देहरादून में झगडे़ की सूचना पर भेजे गए दो आरक्षियों पर बदमाशों द्वारा चाकू से हमला करना गंभीर घटना है।
खासतौर पर राजधानी पुलिस को ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है। उन्होंने समय रहते दून पुलिस को भी संभलने की नसीहत दी है।
उन्होंने कहा कि सूचना पर एहतियातन चीता पुलिस को सूचित करने के साथ ही संबंधित थाना प्रभारी पूरी तैयारी के साथ सशस्त्र बल लेकर क्षेत्र में निकलें।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...