देहरादून पुलिस ने नेहरू कॉलोनी इलाके में 18 सितम्बर को जोगीवाला में पास वृद्ध महिला से हुई चेन स्नेचिंग का खुलासा कर दिया।
मामले में पुलिस ने विजय कुमार पुत्र सुभाष निवासी शिवलोक एन्क्लेव तेलपुर चौक पटेलनगर व हरीश पुत्र इंद्रपाल निवासी हाशिमपुरा देवबंद सहारनपुर को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया की दोनों के पास से दो पिस्टल, 11 जिंदा कारतूस, 2 चेन, 1 बाइक बरामद की गई। दोनों में से एक आरोपी देहरादून में एक चिकित्सक से फिरौती मांगने के मामले में पहले भी जेल जा चुका है।