फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सच छुपाने के लिए पीड़ित परिवार को ऑफर दे रही खाकी

Tue, 15 Apr 2014 04:08 PM IST
राकेश शर्मा/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्टडी में रजनीश की मौत के बाद कटघरे में खड़ी ‘वर्दी’ को बचाने के लिए आपरेशन ‘मैनजमेंट’ शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


पढ़ें, भारत के आगे झुक गया पाकिस्तान का 'शीश'

बिजनौर में पकड़ रखने वाले पुलिस के कई दिग्गजों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। करीबियों के सहारे पीड़ित परिवार तक कई ऑफर पहुंचाए गए हैं, लेकिन अभी बात न बनने के कारण मुहिम परवान नहीं चढ़ सकी है।

एक बार फिर दागदार हुई वर्दी

रणबीर एनकाउंटर से अब तक नहीं उबर पाई दून पुलिस के लिए रजनीश की मौत चक्रव्यूह से कम नहीं है। मौत की वजह कुछ भी हो, लेकिन वर्दी फिर दागदार हुई है।

पढ़ें, कांग्रेस को मिला एक और मजबूत हाथ का साथ

बचाव के लिए कानूनी पेज भले ही भर लिए गए हों, लेकिन पुलिस को आगे चलकर कानूनी चक्रव्यूह में फंसने का डर सता रहा है। यही वजह है कि पुलिस किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती है।

मैनेजमेंट के मास्टर हैं ये खिलाड़ी

रजनीश की मौत के रूप में टूटी आफत से छुटकारा पाने के लिए पुलिस ने अपने मैनेजरों को मैदान में उतार दिया है। ये ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैनेजमेंट के मास्टर माने जाने जाते हैं।

पढ़ें, देहरादून पुलिस ने लिखी एक और 'खून' की कहानी

बिजनौर से उनका करीबी रिश्ता भी है। रात भर करीबियों के जरिए कई ऑफर दिए गए हैं। मध्यम वर्गीय रजनीश के परिवार का पहले कभी पुलिस से पाला नहीं पड़ा है।

एक तो रजनीश की मौत का दर्द और दूसरा अपराध का दाग परिजनों की जिंदगी में तूफान लेकर आया है। उनकी समझ में कुछ भी नहीं आ रहा है। पुलिस उनकी इसी उलझन का फायदा उठाकर वर्दी को पाक साफ साबित करना चाहती है।
विज्ञापन

परिवार पर नहीं कोई दबाव

एसएसपी अजय रौतेला ने साफ किया कि पुलिस का रजनीश के परिजनों पर किसी तरह का दबाव नहीं है।

उनके हर आरोप की निष्पक्ष जांच कराने के लिए पुलिस कृतसंकल्प है। इसी वजह से दूसरे जिले के अधिकारी से जांच कराई जा रही है।

पढ़ें, जीत के ‌लिए 'माओवादियों' की शरण में नेताजी

मजिस्ट्रीयल जांच के बाद जिलाधिकारी ने जनपद न्यायाधीश से मामले की न्यायिक जांच कराने का भी अनुरोध किया है। डीएम बीबीआरसी पुरुषोत्तम का कहना है कि पुलिस-प्रशासन का मकसद कुछ छिपाना नहीं है।

बताया कि मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पहले से ही प्रस्तावित धनराशि जल्द ही परिवार को दे दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें