फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माथे पर तानी पिस्तौल और दाग दी गोली

Tue, 24 Sep 2013 08:15 PM IST
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आराघर स्थित भूरा चिकन कार्नर के संचालक रोहित कुमार शर्मा ने खुद के माथे पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घरवालों से किसी बात को लेकर रात को उसका झगड़ा हुआ था। नेहरू कालोनी पुलिस ने पिस्टल को बैलेस्टिक जांच के लिए जब्त कर लिया है।

डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
रोहित (32) पुत्र हरीश शर्मा का परिवार अजबपुर कुम्हार मंडी में रहता है। मंगलवार सुबह रोहित के कमरे से जोर की आवाज सुनाई दी। इस पर परिवार वालों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से जवाब नहीं मिला।

पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर रोहित लहूलुहान हालत में था। पुलिस को सूचित कर रोहित को दून अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पिस्टल लाइसेंसी है
नेहरू कालोनी थानाध्यक्ष अबुल कलाम फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे। कमरे में रोहित की पिस्टल भी पड़ी थी। पुलिस ने बताया कि पिस्टल लाइसेंसी है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन


रोहित के दो भाई और एक बहन है। पुलिस पड़ताल में पता लगा है कि रोहित के परिवार वाले उसकी मर्जी के खिलाफ शादी कहीं और कराना चाहते थे। हालांकि, परिजनों ने इस बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें