फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बहाने लूट लिया 'दुल्हन' को

Tue, 24 Sep 2013 04:04 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स से जीवनसाथी ढूंढने का चलन जोर तो पकड़ा है लेकिन यह धोखाधड़ी का जरिया भी बन गया है।
विज्ञापन


एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर 22 वर्षीय एक लड़की को एक लड़के का प्रोफाइल पसंद आ गया। उस लड़के ने अपने प्रोफाइल में बताया था कि वह एक इंटरनेशनल एयरलाइंस का मैनेजिंग डायरेक्टर है और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।

पश्चिमी दिल्ली निवासी लड़की को यह प्रोफाइल पसंद आ गया और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इस बीच दो लोगों ने लड़की को फोन करके खुद को लड़के का भाई और भाभी बताया और रिश्ते की बात भी की।
विज्ञापन


लेकिन शादी पक्की होने के एक दिन पहले लड़के ने लड़की को फोन करके 50 हजार रुपए मांगे। उसने बताया की परिवार में दुर्घटना हो गई है।

लड़की केवल आधे पैसों का ही इंतजाम कर सकी और लड़के को दे दिए। उसने बाद में भी लड़की से पैसे लिए। लेकिन धीरे-धीरे लड़का उस लड़की से दूरी बनाने लगा। इस पर घरवालों को शक हुआ और उन्होंने लड़के के बारे में और जानकारी जुटाने की कोशिश की।

खोजबीन में पता चला की लड़का एक जालसाज है। उसने वेबसाइट पर अपना जो फोटो लगाया था वह भी नकली था। उसने किसी टीवी स्टार का फोटो इस्तेमाल किया था। उसकी डिग्री भी फर्जी थी।
विज्ञापन


सोशल नेटवर्किंग साइट पर उस शख्स के प्रोफाइल से पता चला की उसने करीब एक दर्जन लड़कियों के साथ इसी तरह धोखा किया है। दिल्ली की इस लड़की को अपनी ही तरह दो पीड़ित लड़कियां और मिली हैं।

क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा ने लड़के के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया है और मामले की जांच चल रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें