फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में लटकी मिली लापता युवक की लाश

Fri, 24 Oct 2014 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह से भी अधिक समय से लापता उत्तरकाशी के थाती गांव के युवक का शव पैणी गाड के जंगल में पेड़ से लटका मिला। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


मानसिक तौर पर था विक्षिप्त
थाती गांव निवासी बलवीर सिंह (32) पुत्र प्रेम सिंह 20 सितंबर से लापता था। वह मानसिक तौर पर विक्षिप्त था। पहले भी वह इसी तरह कई दिनों के लिए घर से गायब हो जाया करता था।

लापता होने पर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उन्होंने उसके गायब होने की आदत के चलते मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

ग्रामीणों ने देखा शव
बृहस्पतिवार को पैणी गाड के कुछ ग्रामीणों ने जंगल में उसका शव अखरोट के पेड़ पर लटका देखा। सूचना मिलने पुर शुक्रवार को प्रभारी नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें