फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित युवक की बेरहमी से हत्या, शिक्षक ने दरांती से काट डाला गला

Fri, 07 Oct 2016 08:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कांडा (बागेश्वर)
विज्ञापन
हत्या - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
बागेश्वर के कांडा क्षेत्र स्थित भेटा गांव में एक शिक्षक ने कहासुनी के बाद दरांती से दलित युवक की गला काटकर हत्या कर दी। आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 302/506 आईपीसी व एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बुधवार शाम लगभग 5.30 बजे सानीउडियार क्षेत्र के भेटा गांव निवासी सोहन राम (35) पुत्र फकीर राम गेहूं पिसाने कुंदन सिंह भंडारी की चक्की में गया था। उसी वक्त चक्की में पहुंचे शिक्षक ललित कर्नाटक ने सोहन राम से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया तो दोनों में कहासुनी हो गई।
Trending Videos

झुककर बांध रहा था थैला तभी किया गर्दन पर वार

हत्या
जब सोहन राम झुककर आटे के थैले का मुंह बांध रहा था तो ललित कर्नाटक ने बड़ी दरांती से उसके गर्दन पर वार कर दिया। गर्दन कटने से सोहन की मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात से वहां मौजूद लोग सन्न रह गए। मौजूद लोगों ने घटना की सूचना कांडा थाने की पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर बागेश्वर से सीओ रायमन सिंह के नेतृत्व में कांडा थाने से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ‌ले लिया।
विज्ञापन

Murder
मृतक के शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक के चाचा रमेश राम की ओर से ललित कर्नाटक, उसके पिता घनश्याम कर्नाटक और भाई आनंद कर्नाटक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

पुलिस ने 302/506 आईपीसी और एससी/एसटी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीओ बागेश्वर कर रहे हैं। आरोपी शिक्षक प्राथमिक विद्यालय हथरसिया में तैनात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें