'नमस्कार। आयकर विभाग से आपके 15,490 रुपये का रिफंड खाते में आ गया है। रिफंड की पुष्टि के लिए आयकर विभाग के नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। ' आयकर विभाग करदाता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस भेजता है। इसमें सिर्फ आयकर रिफंड की प्रोसेस की जानकारी ही दी जाती है।
आयकर विभाग किसी भी तरह से मोबाइल पर ऐसा एसएमएस नहीं भेजता है, जिसमें किसी लिंक पर क्लिक करने का निर्देश हो। साथ ही आयकर विभाग सोशल मीडिया पर भी ऐसे संदेश नहीं भेजता है।
आयकर विभाग सिर्फ रिफंड प्रोसेस की जानकारी देता है। यदि ठगी का कोई मैसेज आए तो करदाता को क्लिक, कॉल वगैरह नहीं करना चाहिए, बल्कि आयकर विभाग और पुलिस से शिकायत करनी चाहिए।- गगन सूद, अपर आयुक्त आयकर हल्द्वानी
ठगी का एसएमएस आने पर ये बरतें सावधानियां
- ऐसे एसएमएस आने पर किसी भी लिंक पर कोई क्लिक नहीं करें
- संदेश दिए किसी भी नंबर पर कोई कॉल नहीं करें
- मैसेज को तत्काल डिलीट कर दें
- जिस नंबर से यह मैसेज आया है उसको तुरंत ब्लॉक कर दें