फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में पकड़ी गईं कुख्यात ऊधम की पत्नी व बेटी

Sun, 21 Sep 2014 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में हुए दोहरे हत्याकांड में फरार चल रहे वेस्ट यूपी के कुख्यात ऊधम करनावल गैंग के शूटरों की धरपकड़ के लिए हरिद्वार के होटल में छापा मारा। पुलिस को देख कर होटल की छत से कूदकर तीन शूटर फरार हो गए, लेकिन कुख्यात ऊधम की पत्नी और बेटी हत्थे चढ़ गए। देर शाम तक बागपत पुलिस आसपास के क्षेत्र में फरार शूटरों की धरपकड़ में जुटी रही।
विज्ञापन


बीते माह बागपत के गांव रठौडा, छपरौली में किसान मुकेश और विकास की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इसका आरोप बिजनौर जेल में बंद वेस्ट यूपी के कुख्यात ऊधम करनावल गैंग के शूटर मनीष उर्फ अन्ना और उसके दो साथियों पर लगा था।

शनिवार को करीब दोपहर 12 बजे इंस्पेक्टर छपरौली राकेश वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सादे कपड़ों में सप्तऋषि चौकी के पास होटल दीप में दबिश दी। पुलिस के पहुंचने पर मनीष समेत तीनों शूटर होटल की छत से कूदकर फरार हो गए। लेकिन, कुख्यात ऊधम की पत्नी गीताजंलि उर्फ गीता और उसकी बेटी हत्थे चढ़ गई।
विज्ञापन


सप्तऋषि चौकी पहुंचकर यूपी पुलिस ने दोनों की आमद दर्ज कराई। चौकी प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि कुख्यात ऊधम की पत्नी भी मेरठ में हुए हत्याकांड में फरार चल रही है। बागपत पुलिस उसे अपने साथ ही ले जाएगी।
Trending Videos

ऊधम की पत्नी ने खोले सनसनीखेज राज

यूपी पुलिस की शुरुआती पूछताछ में ऊधम की पत्नी ने कई राज से पर्दा हटाया है। सूत्रों के मुताबिक महिला ने यहां तक कहा कि भदौड़ा गैंग के पांच सदस्य निशाने पर हैं। हालांकि ये लोग कौन-कौन हैं, यह यूपी पुलिस महिला से नहीं उगलवा पाई।

कुख्यात की पत्नी ने यह खुलासा तब किया जब यूपी पुलिस की पूछताछ में वह झल्ला उठी। पूछताछ में एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक महिला की मानें तो उसकी गिरफ्तारी के बाद भी भदौड़ा गैंग के पांच सदस्य जल्द ही मारे जाएंगे। वो कौन है, ये चाहकर भी यूपी पुलिस उगलवा नहीं सकी।

सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में ली
होटल में इनसे कौन लोग मिलने आते थे ये भी जांच का मुद्दा है। स्थानीय पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग कब्जे में ले ली है। होटल के रजिस्टर में एंट्री सचिन शर्मा पुत्र राकेश शर्मा निवासी गांव मवीकलां बड़ौत बागपत के नाम से की गई थी।

होटल प्रबंधन भी संदेह के घेरे में
होटल प्रबंधन भी सवालों के घेरे में है। बागपत की आईडी पर ठहरे व्यक्ति एक माह के लिए कमरा आखिर क्यों ले रहे हैं, जबकि बागपत कुछ घंटे की दूरी पर ही है।
विज्ञापन

ऊधम और योगेश गैंग में अब तक 50 हत्याएं

वेस्ट यूपी के टॉप टेन अपराधियों में शुमार कुख्यात ऊधम करनावल और कुख्यात योगेश भदौड़ा गैंग में वर्षों से रंजिश चली आ रही है। कुख्यात ऊधम ने ही योगेश भदौड़ा के बडे़ भाई प्रमोद भदौड़ा और उसके बेटे की हत्या कर दी थी।

वेस्ट यूपी के अपराध जगत के इन दो बडे़ नाम की रंजिश में करीब 50 से अधिक हत्याएं हो चुकी हैं। हाल ही में योगेश भदौड़ा गैंग ने ऊधम गैंग के शूटर नितिन उर्फ गंजा समेत तीन की मेरठ कचहरी में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी।

वेस्ट यूपी के मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर में कुख्यात ऊधम और योगेश भदौड़ा गैंग की दहशत है। वर्षों से चली आ रही रंजिश की नींव चीनी मिलों के ठेके पर रखी गई थी। ऊधम ने ही प्रमोद भदौड़ा की हत्या कर दी थी तब भदौड़ा गैंग की कमान छोटे भाई योगेश भदौड़ा ने संभाल ली थी।

रार तब बढ़ी जब ऊधम ने प्रमोद भदौड़ा के बेटे को भी मौत की नींद सुला डाला। जब ऊधम और योगेश भदौड़ा मेरठ कोर्ट में पेशी पर आते हैं तब कोर्ट कैंपस छावनी में तब्दील रहता है। बाकायदा एसपी सिटी स्तर का अधिकारी कोर्ट कैंपस में कमान संभालता हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें