फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवती को कार से फेंका, फिर बैठाया और फिर फेंककर भाग गए

Mon, 04 Sep 2017 08:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बहादराबाद
विज्ञापन
crime with girl
विज्ञापन
नशे में धुत युवती को एक कार से युवकों ने पहले फेंका, फिर बैठाया और फिर फेंककर भाग गए। इसके बाद युवती भी बाइक से लिफ्ट लेकर कुछ आगे गई। वहां से बस में सवार होकर गायब हो गई। पूरा मामला पढ़कर आपके भी होश उड़ जाएंगे...
विज्ञापन


घटना सुबह करीब ग्यारह बजे के आस पास की है। बहादराबाद क्षेत्र के गांव बढेडी राजपूतान में अचानक रूकी एक स्कार्पियो कार से एक युवती को फेंका गया। प्रत्यक्षदर्शी हैरान रह गए, जब फिर चंद मिनट बाद स्कार्पियो फिर आकर ठहर गई और युवती को फिर से बैठाया।

हर कोई हक्का बक्का रह गया। लेकिन चंद मिनट बाद ही स्कार्पियो कार फिर आकर ठहरी और युवती को फिर नीचे धकेलकर चल दिए। प्रत्यशदर्क्षियों ने स्कार्पियो का नंबर उपलब्ध कराते हुए पुलिस को सूचना दे दी। हरकत में आई बहादराबाद पुलिस ने पीछा करते हुए रूडकी में स्कार्पियो कार रोक ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे में धुत होने के चलते युवक दिन भर बेसुध रहे

crime with girl
स्कार्पियो सवार दो युवक भाग निकले जबकि नशे में धुत होने के चलते दो भाग नहीं पाए। इधर, युवती एक मोटरसाइकिल सवार से लिफ्ट मांगकर चली गई। फिर कुछ दूरी पर उसे मोटरसाइकिल सवार ने उतार दिया तो वह बस में बैठकर चलती बनी।

इधर, नशे में धुत होने के चलते युवक दिन भर बेसुध रहे। शाम को होश आने पर युवकों ने बताया कि वे सुबह ही यहां पहुंचे थे और हरकी पैड़ी क्षेत्र में ही युवती उन्हें मिली थी। युवती ने उनके पास शराब पी थी। फिर वह उनकी स्कार्पियो में बैठ गई थी।

शराब के नशे में धुत होने के चलते उन्हें भी होश नहीं रहा। प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि युवती के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें