फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से गुंडागर्दी फैलाता है ये बदमाश

Wed, 13 Nov 2013 10:54 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी जेल में बंद बदमाश जित्ती के इशारे पर अपने ही पुराने साथी की हत्या करने आ रहे हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


धारदार हथियार मिला
उसके पास तमंचा और दो जिंदा कारतूस व एक धारदार हथियार मिला है। आरोपी के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में टिहरी जेल प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

पढ़ें, लोकायुक्त बिल से खंडूरी का रैपर हटाना चाहती है कांग्रेस

जोगीवाला चौकी पुलिस ने सोमवार देर रात रिंग रोड पर घूम रहे सतेंद्र सिंह रावत उर्फ सत्तू पुत्र गजपाल उर्फ गजेसिंह रावत निवासी ऋषिनगर अपर अधोईवाला को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। सतेंद्र ने बताया कि वह टिहरी जेल में बंद जितेंद्र उर्फ जित्ती निवासी अपर नत्थनपुर के कहने पर उसी के मोहल्ले के पंकज कुमार को मारने आया था।
विज्ञापन


पढ़ें, मानकों की अनदेखी से अभी और होगी तबाही

जित्ती ने पिछली बार पेशी के दौरान उसे पंकज को ठिकाने लगाने के लिए दो लाख की सुपारी दिलाने की बात कही थी। हिस्ट्रीशीटर सतेंद्र के खिलाफ डालनवाला थाना क्षेत्र में 1998 में साथी की हत्या करने के अलावा कई थानों में लूट, डकैती, चोरी, मारपीट, हत्या के प्रयास आदि मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

जेल से ही गुंडागर्दी फैलाने का आरोप
वहीं, मार्च 2010 में नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर मुनीर अहमद उर्फ बब्बल की वेस्ट यूपी के शूटरों से हत्या कराने के मामले में जित्ती दून जेल में बंद हुआ था।

दून जेल से ही गुंडागर्दी फैलाने पर पिछले साल जित्ती को टिहरी जेल ट्रांसफर किया गया था। पंकज कुमार पर भी बब्बल की हत्या में जित्ती का साथ देने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि पंकज के खिलाफ भी कई मुकदमे दर्ज हैं और वह हिस्ट्रीशीटर बदमाश है।

पंकज ने भी कराया जित्ती पर मुकदमा
पंकज कुमार ने जित्ती पर पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पंकज का आरोप है कि जित्ती अपने गुर्गों के जरिए उसे पिछले कुछ महीने से जान से मारने की धमकी देता आ रहा है। पांच लाख रुपए न दिए जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी है।

जमीन का विवाद भी
जित्ती, सतेंद्र, मुनीर, पंकज कुमार प्रॉपर्टी डीलिंग और दूसरे धंधों में एक साथ रहे हैं। बाद में जमीनों को लेकर हुए विवाद में वे एक-दूसरे के दुश्मन बन गए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हाल ही में जित्ती के साथियों ने किसी जमीन का दो करोड़ रुपए में सौदा किया है। जिसमें जित्ती को सिर्फ दो-तीन लाख रुपये पहुंचाए जाने की बात हो रही थी। इससे जित्ती पंकज से नाराज चल रहा है। एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें---
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें