फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े व्यापारी की कार का शीशा तोड़ डेढ़ लाख उड़ाए

Sat, 25 Mar 2017 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
हरिद्वार रोड पर पेट्रोल पंप के पास खड़ी दिल्ली के व्यापारी की कार का शीशा तोड़कर बदमाश अटैची में रखे डेढ़ लाख रुपये ले उड़े। दिनदहाड़े सरेराह हुई इस वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने नाकेबंदी कर शहर भर में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


शनिवार दोपहर राजकुमार अग्रवाल पुत्र स्व. रामबाबू अग्रवाल निवासी सेक्टर-3 रोहिणी, दिल्ली व्यापार के सिलसिले में ऋषिकेश आए थे। बताया जा रहा है कि हरिद्वार रोड पर नागलिया पेट्रोल पंप के समीप कार पार्क कर चालक दिलीप कुमार के साथ वह गोल मार्केट में एक स्थानीय व्यापारी के पास गए। व्यापारी से मुलाकात करने के 15 मिनट बाद चालक के साथ वापस लौटे तो कार की हालत देखकर उनके होश उड़ गए।

कार का साइड वाला शीशा टूटा मिला और कार के अंदर रखी अटैची, काले रंग का बैग गायब था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। व्यापारी अग्रवाल ने बताया कि अटैची में डेढ़ लाख रुपये नकद, कपड़े, बैग में दवाइयां, शुगर नापने की मशीन और चार्जर था। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में घंटों छानबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कमलेश शर्मा ने बताया कि संबंधित धारा में केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें