फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़ नकदी समेत लाखों की हुई चोरी

Sat, 25 Mar 2017 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव के पूर्वांचल बैंक के नहर के पास स्थित एक आवास में बीती रात चोर घर के पीछे से छत पर चढ़ गए  और सीढ़ी के सहारे नीचे उतर गए। जहां दो कमरे का ताला तोड़कर नकदी सहित लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने शनिवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव के पूर्वांचल बैंक के समीप मौजूद नहर के बगल में भोला माली का आवास है। शुक्रवार की रात पीड़ित का परिवार प्रतिदिन की भांति भोजन कर सो रहा था। इसीबीच चोर घर के पीछे से छत पर चढ़ सीढ़ी के सहारे आंगन में उतर गए, जहां दो कमरों का ताला तोड़ आलमारी में रखा 18 हजार रुपया नकद सहित सोने का एक मांगटिका, एक अंगूठी, एक नथिया, एक चैन तथा चांदी का दो जोड़ा पायल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित भोला ने थाने में तहरीर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें