फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून से अगवा ठेकेदार की हत्या, चाय बागान में फेंका शव

Thu, 07 Jul 2016 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
  • 30 जून को स्कूटर समेत गायब हो गया था ठेकेदार कर्मचंद
विज्ञापन
कर्मचंद शर्मा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के चमन विहार से स्कूटर समेत गायब हुए ठेकेदार कर्मचंद शर्मा की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार शाम को तीन आरोपियों की निशानदेही पर विकासनगर के चाय बागान से उसका शव बरामद कर लिया। देर रात तक पुलिस मृतक का स्कूटर और मोबाइल बरामद करने का प्रयास कर रही थी। आरोपी पूछताछ में अभी रुपये के लेन-देन को हत्या का कारण बता रहे हैं।
विज्ञापन


पटेलनगर क्षेत्र के चमन विहार निवासी ठेकेदार कर्मचंद शर्मा (50) तीस जून को एक फोन आने के बाद स्कूटर से बाहर निकल गए थे। शाम तक वापस नहीं आए तो उनकी तलाश शुरू हुई। मोबाइल भी लगातार बंद आ रहा था। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी।

उनका कहना था कि घर से निकलते समय कर्मचंद डेढ़ लाख रुपये ले गए थे। पहले तो पुलिस घटना को हल्के में लेती रही। बाद में परिजनों के दबाव पर एसओजी को लगाया गया तो महत्वपूर्ण सुराग मिले।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बुरी तरह गल गया था शव

डेड बॉडी - फोटो : demo pic
एसपी सिटी अजय सिंह ने बुधवार को ठेकेदार के घर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की। उसी आधार पर संदिग्धों की धरपकड़ की गई। संदिग्धों ने पूछताछ में राज उगल दिए। पुलिस संदिग्धों को लेकर विकासनगर पहुंचीं, जहां पर चाय बागान से ठेकेदार का शव बरामद कर लिया।

सूत्रों की मानें तो ठेकेदार की अपहरण के दिन ही गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। बाद में शव को यहां फेंक दिया गया। एक सप्ताह के करीब हो जाने से शव बुरी गल गया था। इधर, शव मिलने की खबर से ठेकेदार के घर पर कोहराम मच गया। पुलिस बृहस्पतिवार को मामले का विधिवत खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें