हरिद्वार के उत्तम शुगर मिल में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पा चुके 43 कर्मचारियों पर मिल प्रबंधन ने बड़ी कार्रवाई की है। इनमें से कानूनी कार्रवाई के डर से 14 कर्मियों ने खुद ही इस्तीफा दे दिया है। जबकि बाकी बचे 29 कर्मियों को 30 नवंबर तक हटा दिया जाएगा। इस बाबत मिल प्रबंधन की ओर से संबंधित कर्मियों को हटाए जाने के नोटिस जारी कर दिए हैं।
उत्तम शुगर मिल में नौकरी करने वाले कर्मचारियों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन संबधित परीक्षा बोर्ड व विश्वविद्यालयों से कराए जाने के दौरान 48 कर्मचारियों के प्रमाणपत्र फर्जी होने की जानकारी संबधित संस्थाओं ने दी थी। इस पर मिल प्रशासन ने इन सभी कर्मचारियों को लिखित सूचना देकर अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों के ठीक होने की पुष्टि कराने को कहा। इसके बाद पांच कर्मचारियों ने अपने प्रमाणपत्र वैध होने की पुष्टि करा दी।
बाकी 43 कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने का नोटिस थमा दिया गया था। इनमें से 14 कर्मियों ने तो मुकदमा दर्ज होने के भय से खुद ही नौकरी से इस्तीफा दे दिया है।