देहरादून के एमकेपी कॉलेज के बाहर सड़क से छात्रा के अपहरण होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पिता ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
रायपुर में भी लड़की के अपहरण के मामले में पिता ने पड़ोस में ही रहने वाले छह युवकों के खिलाफ मुकदमा लिखवाया है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
युवक का पता नहीं
आरोप है कि मंगलवार को एमकेपी महाविद्यालय की एक छात्रा दोपहर को छुट्टी होने पर घर लौट रही थी। कॉलेज से बाहर निकलते ही एक अज्ञात युवक ने उसका अपहरण कर लिया।
जब वह शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उसे बहुत तलाशा। जब नहीं मिली तो कोतवाली में अज्ञात अपहरणकर्ता के खिलाफ मुकदमा लिखाया।
प्रेम प्रसंग के मामले
सहस्त्रधारा रोड पर स्थित ऋषिनगर से भी एक युवती का अपहरण कर लिया गया। युवती के पिता ने पड़ोस में ही रहने वाले जोंटी, आशू, शुभम, मोनू, सुरेश, मनोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में प्रथमदृष्टया दोनों ही मामले प्रेम प्रसंग के सामने आए हैं।