युद्धवीर हत्याकांड में सुधा और हरिओम को दो दिन की रिमांड पर लेने की पुलिस की अर्जी कोर्ट ने स्वीकृत कर दी है। पुलिस दोनों को बृहस्पतिवार को कोर्ट से अभिरक्षा में ले लेगी। पुलिस दोनों को साथ बैठाकर पूछताछ करेगी।
पूछताछ में सुधा और हरिओम ने मुंह खोला तो कई सफेदपोशों बेनकाब हो सकते हैं। एमबीबीएस सीटों में दाखिले के खेल में कौन-कौन शामिल हैं, इसका खुलासा सुधा और हरिओम कर सकते हैं।
पढें...युद्घवीर हत्याकांडः डर के आगे हारे आरोपी
सीओ मसूरी जया बलोनी ने बताया कि सुधा काफी शातिर किस्म की महिला है। इसलिए जरूरी है कि दोनों को आमने-सामने बैठाया जाए और उसके बाद दोनों के बयानों को क्रास चेक किया जाए।
उमेश, संजीव की तलाश जारी
इस मामले में फरार चल रहे उमेश और संजीव की तलाश में राजपुर पुलिस और एसओजी टीम की पूरी ताकत झोंक दी है। एक टीम को सर्विलांस में लगाया गया है।
पढें...युद्घवीर मर्डर मिस्ट्रीः सुधा और हरिओम का होगा फैसला
जबकि तीन टीमें यूपी के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार दबिश दे रही हैं। सूत्रों के अनुसार, पुलिस के हाथ कुछ पुख्ता जानकारी लगी है।