फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल के बच्चे की जरा सी बात पर पूर्व फौजी को आया इतना गुस्सा, कि एयरगन से फोड़ दी आंख

Thu, 21 Dec 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे की जरा सी बात को लेकर पूर्व फौजी हैवान बन गया। उसने एयरगन से बच्चे पर फायर कर दिया। जिससे उसकी एक आंख की रोशनी चली गई।
विज्ञापन


अमरूद तोड़ने से भड़के पूर्व फौजी ने गुस्से में एक बच्चे पर एयरगन चला दी, जिसका एक छर्रा उसकी आंख में जा धंसा। नतीजा यह हुआ कि बच्चे की एक आंख खराब हो गई। पहले तो समझौते की कोशिश होती रही, मगर 10 दिन बाद पीड़ित परिवार पुलिस के पास पहुंच गया, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पीड़ित बच्चे का दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के चंद्रबनी के संगम विहार में यह वारदात 11 दिसंबर को हुई थी। दरअसल अपने मामा के यहां रहने वाला नौ साल का दिव्यांश एक पेड़ पर चढ़कर अमरूद तोड़ रहा था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इलाज का पैसा देने से भी मुकरा

आरोप है कि इसी बीच पेड़ के मालिक और पूर्व फौजी नीरज ने गुस्से में चिल्लाते हुए उस पर एयरगन चला दी। नतीजा यह हुआ एयरगन का छर्रा दिव्यांश की एक आंख में जा धंसा। बालक को गंभीर हालत में पहले श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल ले जाया गया, जहां से दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया।

आरोप है कि इसके बाद पूर्व फौजी ने परिवार को आर्थिक सहायता का भरोसा देकर मामले को दबाने की कोशिश की। दिल्ली में उपचार के दौरान उसकी आंख खराब होने की बात सामने आई तो फौजी अधिक खर्च को देख पीछे हट गया।

जिसके बाद दिव्यांश के मामा मनीष ने पटेलनगर कोतवाली पहुंचकर इस मामले में पूर्व फौजी के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने मनीष की तरफ से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आईएसबीटी चौकी प्रभारी अमरजीत सिंह रावत के मुताबिक दिव्यांश के पिता की मौत हो चुकी है। साक्ष्यों का संकलन कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें