देहरादून में पकड़े गए मुन्नाभाई रैकेट में एक से बढ़कर एक शातिर शामिल हैं। गैंग में शामिल डा. बसंत कुमार पेपर सोल्वर की भूमिका निभाता है। वह इससे पहले मध्य प्रदेश में हुए व्यापम (व्यवसायिक परीक्षा मंडलम) घोटाले में सीबीआई ने उसे अभियुक्त बनाया है। पुलिस की पूछताछ में यह खुलासा हुआ है।
इसके अलावा रविवार को पकड़े गए मुन्नाभाइयों में शामिल प्रहलाद 1.5 से दो लाख रुपये लेकर प्रवेश परीक्षाओं में सोल्वर उपलब्ध कराता था। परीक्षा से पहले सोल्वर के फोटो की अभ्यर्थी के फोटो से मिक्सिंग की जाती थी। सोल्वर को अभ्यर्थी के हस्ताक्षर की प्रैक्टिस कराई जाती थी।
कौन किसी जगह दे रहा था परीक्षा
-एमकेपी इंटर कॉलेज से गिरफ्तार प्रहलाद यादव पुत्र प्रभु नाथ यादव, निवासी जेठवार बलिया यूपी एमबीबीएस कर रहा है। वह मौ. अदनान पुत्र अब्दुल सलाम निवासी इकबालपुर, हरिद्वार के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।
-फूलचंद नारी शिल्प इंटर कॉलेज से गिरफ्तार अमित कुमार पुत्र सुरेंद्र प्रसाद निवासी गांव महेंद्रू पटना शेर अली के बदले परीक्षा दे रहा था।
-संजय कुमार सिंह पुत्र मैनेजर सिंह, निवासी बलिया, यूपी जो कि एमकेपी इंटर कॉलेज से गिरफ्तार किया गया है, वह हामिद अली के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।
-महेश गौतम पुत्र रामबालक सिंह निवासी ग्राम खमार जिला बेगुसराय बिहार, जो कि एमकेपी इंटर कॉलेज से गिरफ्तार हुआ है, वह मौ. सादिल के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।
-राव गुड्डू पुत्र रसीद अहमद निवासी बहेड़ी, हरिद्वार प्रहलाद के कहने पर परीक्षा देने आया था लेकिन परीक्षा नहीं दी। -बसंत कुमार पुत्र रामचरण सिंह, निवासी हिरणभुंड सूरजपुर, बुलंदशहर, यूपी जो कि एमकेपी इंटर कॉलेज से पकड़ा गया, वह अब्दुल करीम की जगह परीक्षा दे रहा था।
-मौ. सलीम पुत्र सबीर अहमद निवासी कैलाशनगर बरेली जो कि एमकेपी इंटर कॉलेज से पकड़ा गया है वह अजीत निवासी मुरादाबाद की जगह परीक्षा दे रहा था।
-आशीष पुत्र जोसफ निवासी महिला चिकित्सालय हरिद्वार जो कि एमकेपी इंटर कॉलेज से पकड़ा गया है, वह सोहेल पुत्र आकिल अहमद निवासी मंगलौर की जगह परीक्षा दे रहा था।
-प्रमोद यादव पुत्र सोबा यादव निवासी बरुवासागर जिला आजमगढ़ जो कि एमकेपी इंटर कॉलेज से पकड़ा गया, वह मौ. अकरम के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।